July 26, 2024

माता पिता गुरु ही ब्रम्हा विष्णु महेश है

झांसी। माता पिता और गुरु की सेवा करने से ही भगवान ब्रह्मा विष्णु महेश के दर्शन लाभ मिलते है। इसलिए अगर जीवन को सफल सुगम और हसता हुआ गुजरना है, तो माता पिता गुरु की सेवा करो और मंगल रहो। यह बात अपने एक दिवसीय दिव्य दरबार में पधारे श्री श्री 1008 श्री बागेश्वर महाराज ने झांसी मीडिया क्लब टीम को बताई। शुक्रवार को ग्वालियर रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित बागेश्वर धाम का एक दिवसीय दिव्य दरबार में पधारे बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार में भगवान की लीलाओं का वर्णन कर सभी भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने दरबार में दूर दूर से आई हजारों की संख्या में उपस्थित अपने भक्त जनों की समस्याएं सुनी।

श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार देर शाम तक प्रभु इच्छा तक चलता रहा तब तक महाराज ने कई भक्तजनों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण करने के उपाय भी बताए। दरबार समाप्त होने के बाद बागेश्वर महाराज पार्षद अमित यादव के आवास पहुंचे महाराज जी के साथ उनके शिष्य मंडल के प्रभारी बंधी समाधियां मौजूद रहे। वही महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने झांसी मीडिया क्लब टीम से वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा की जीवन को सही बिताने के लिए सत्य असत्य दोनो का अनुभव की आवश्यकता है। असत्य ज्ञात हो जाए तो सत्य ज्ञात हो जायेगा। विजई हमेशा सत्य की होती है। इसी से श्रेष्ठ मानव बन सके। संसार को सुधारने के लिए अपने मानव संस्कृति के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने साधु संतों के भेष में घूम रहे ढोंगी पखंडियो के सवाल पर कहा की विश्वास सब पर न करो पहले अच्छे से परख लो ठोक बजा कर ही विश्वास करो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की गुरु का मतलब जिनके चरणों में जीवन बिताना चाहते हो। जो ढोंगी पाखंडी जेल गए है उनके कोई गुरु नही है न ही उन्होंने कभी गुरु बनाए इसलिए उन्हे अच्छी शिक्षा नही मिल सकी इसलिए आज वह जेल में ज्यादा समय के लिए कोई किसी को या जनता को मूर्ख नहीं बना सकता। अगर कोई किसी का महिमा मंडन कर रहा तो उसमे महिमा मंडन करने वाले की गलती है, उसने हमारी कोई गलती नही। उन्होंने कहा की कथा वाचक कथा बेच रहा तो उसमे उसकी गलती नही गलती खरीददार की है। वही उन्होंने युवाओं से अपील की है की नशा पत्ती न करे संसार में जितनी लीलाएं भगवान की कर सकते है करे यह अच्छा है। उन्होंने कहा ब्रम्हा विष्णु महेश के दर्शन करना है तो माता पिता और गुरु की सेवा करे यही ब्रम्हा यही बिष्णु यही महेश है। इनकी सेवा से आपका जीवन धन्य हो जाएगा। आपकी जिंदगी की सूरत बदल जायेगी। इस दौरान झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, महामंत्री विष्णु दुबे, रानू साहू, राहुल उपाध्याय, आशीष दुबे, अमित रावत गोलू महाराज उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें