July 27, 2024

अपराध से जुटाई गई संपत्ति पर चलेगा बुल्डोजर, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष दल गठित

झांसी। झांसी मंडल की प्रभारी बनाई गई केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को झांसी सर्किट हाउस में अफसरों के साथ समीक्षा की ओर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर लगाम है। उन्होंने कहा महिलाओं छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष दल गठित किया जा रहा वही उन्होंने बताया की बाबा जी का बुलडोजर हर उस जगह चलेगा जिसने अपराध की दुनिया से अवैध संपत्ति बनाई है, बुलडोजर उसे ध्वस्त करेगा।शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और विभागीय समीक्षा के बाद सर्किट हाउस सभागार से बाहर निकली केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया की मंडल के विकास, गौ वंश, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, कोरोडोर महिला उत्पीड़न की रोकथाम, नारी सुरक्षा मिशन आदि मुद्दों पर समीक्षा की गई। उन्होंने बताया की सितंबर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का कार्य पूर्ण हो जाएगा, कोरिडोर का भी कार्य जल्द पूर्ण होगा और उसका मुआवजा किसानों को मिल चुका है, जो बाकी रह गए उन्हे जल्द मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए मिशन नारी सुरक्षा के तहत विशेष दल गठित किया जा रहा है। जो स्कूल कोलेज के बाहर, बाजारों, पार्कों, भिड़ भाड़ वाले इलाकों में रहकर छेड़खानी आदि घटनाओं की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा महिला अपराधो में कमी आई है। उन्होंने कहा समीक्षा में विधायकों ने गौ वंश को छोड़ने की मांग की है, जिस पर गर्मी से राहत पाने को गौ वंश को छोड़ दिया जायेगा क्योंकि अभी खेत भी खाली है, 15 जुलाई से कृषि की खेती होते ही सभी गौ वंश को अंदर गौशालाओं में भेज दिया जाएगा। वही उन्होंने मायावती के बयान पर कहा भाजपा ने जितने दलित और सभी महापुरुषों का सम्मान किया उतना कोई नही कर सकता। बुलडोजर चलने वाले मामले पर उन्होंने कहा अपराध से जुटाई गई संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा और अवैध कब्जा की हुई जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने जनपद में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा की समीक्षा की गई है समस्याएं सूची बनाकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जायेगी सभी संस्थाओं का निस्तारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वही उन्होंने जनपद में आ रहे दूषित पानी की समस्या को गंभीरता से लेकर जल विभाग और नगर निगम से बात कर समस्या हल करने का आश्वाशन दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा