July 27, 2024

किया गया भूमि पूजन, बनेगा ब्रह्माकुमारी आश्रम

झांसी (मऊरानीपुर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सम्पूर्ण नगर में व्यसन मुक्त समाज सेवाओं को आगे बढ़ाते हुए केंद्र प्रभारी बी के चित्रा बहिनजी ने बताया कि जीवन में सच्चे मन की खुश शांति के लिए राजयोग मेडिटेशन केंद्र की स्थापना नदी पार कटरा नई बस्ती में भी किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक (कथोले महाराज) एवं चित्रा बहिनजी द्वारा भूमि पूजन किया गया। आश्रम बनाने के लिऐ जमीन का योगदान आशीष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बी के दीक्षा,बी के आरती, बी के उषा माताजी, कु. मुनीक्षा, नारायण दाऊ, बच्चन पाठक, नंदू, नन्ना, रानी वाले, मेंबर,कल्याण पटेल, विनोद साहू, अशोक प्रजापति, अशोक अहिरवार, रामकिशुन श्रीवास, हरिदास साहू, पवन गुप्ता, सुधीर चौरसिया,सरोज चौरसिया,शिवकुमार प्रजापति, महेश अग्रवाल, राममिलन श्रीवास,सुमन साहू, सुनीता सक्सेना, मनोरमा, शांति,मुन्नी, मीरा पटेल, मीरा श्रीवास, नीता तिवारी, विनिता साहू आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें