July 27, 2024

पार्षद पर मजदूर को पीटने का आरोप, मजदूरों ने रोका निर्माण कार्य

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के फौजी चौराहे पर चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मारपीट कर दी। घटना से अक्रोशित सभी मजदूरों ने निर्माण कार्य रोक दिया। मजदूरों का आरोप है, मारपीट करने वाला व्यक्ति यहां पार्षद विद्या प्रकाश दुबे है। नगर निगम की ओर से सीपरी बाजार आवास विकास स्थित फौजी चौराहे के पास सरकारी नाला निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को सभी मजदूर नाला निर्माण का कार्य कर रहे थे। मजदूरों ने आरोप लगाते हुए बताया की दोपहर करीब बारह बजे एक व्यक्ति आया जो खुद को क्षेत्रीय पार्षद विद्या प्रकाश दुबे बता रहा था और उसने मजदूरों को काम करने से रोका, तभी काम कर रहा एक मजदूर महेश वर्मा ने कारण पूछा तो पार्षद ने उसकी पिटाई कर दी जिससे उसके दो दांत टूट गए। घटना से गुस्साए मजदूरों ने निर्माण कार्य बंद कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें