July 27, 2024

झांसी की गुंजन ने दिल्ली में जीती सौंदरीय प्रतियोगिता

झांसी। दिल्ली में आयोजित होने वाली रॉयल मिसेज 2022 प्रतियोगिता का खिताब झांसी की गुंजन ने अपने नाम किया। झांसी की रहने वाली गुंजन निगम ने दिल्ली में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलने वाली रॉयल मिसेज इंटरनेशनल 2022 की प्रतियोगिता ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता ने देश के विभिन्न राज्यों से कई प्रतियोगिताओं ने भी भाग लिया था। इसमें बुद्धिमता, सुंदरता, अपने व्यक्तित्व, क्षमता का सभी ने प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित मंच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी।महिलाओं को अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। गुंजन निगम को उपविजेता के साथ एलिगेंट प्रतियोगिता का भी अवार्ड मिला। चूंकि वह झांसी का प्रतिनिधत्व कर रही थी इसलिए विभिन्न पोशाकों के अतिरिक्त उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई की वेशभूषा भी धारण की थी जिसे दर्शकों काफी सराहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें