July 27, 2024

फांसी लगाने से एक की मौत, दूसरे को पुलिस ने बचाया

झांसी। गुरुवार को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो मजदूरों ने फांसी लगा ली। पुलिस ने एक को मौके से बचा लिया लेकिन दूसरे की जीवन लीला समाप्त हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ महाराज सिंह नगर निवासी बाल किशन राज मिस्त्री ने आज सुबह शराब के नशे में खुद को कमरे में बंद कर लिया और प्लास्टिक की पाइप से गले में फंदा डाल कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा तभी उसके पड़ोस में रहने वाली युवती ने खिड़की में झांक कर उसे फांसी लगाते देख शोर मचा कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फांसी लगाने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वही शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी गेट अंदर निवासी राज महेंद्र रायकवार ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। महेंद्र ने फांसी क्यो लगाई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें