Home Uncategorized युवा रोजगार चाहता था, महिलाएं विकास चाहती थी इसलिए बिहार ने विकास...

युवा रोजगार चाहता था, महिलाएं विकास चाहती थी इसलिए बिहार ने विकास को चुना, बंगाल में भी प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

48
0


झांसी। रानी लक्ष्मी बाई जयंती समारोह पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आई उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि बिहार में युवा रोजगार चाहता था, महिलाएं सम्मान सुरक्षा चाहती थी इसलिए बिहार ने मोदी सरकार को चुना, ओर इसी लिए बिहार में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है।
मंगलवार को झांसी आई उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने झांसी जिला कारागार के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि वह महिला बंदियों से मिली उनसे वार्ता की, पिछले निरीक्षण में झूलों की कमी थी जिसे पूरा कर दिया गया है, सभी महिला बन्दी सुरक्षित स्वस्थ है। वहीं उन्होंने बिहार में हुए चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर कहा कि बिहार में युवा बेरोजगार हो रहा था, महिलाओं का सम्मान नहीं मिल रहा था, महिलाएं अपमान सह रही थी, विकास नहीं हो रहा था, युवा पलायन कर रहा था। बिहार में मोदी का मंत्र काम आया मोदी का मंत्र सबका साथ सबका विकास बिहार की जनता ने विकास चुना। निश्चित ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास ओर रोजगार पर बिहार में बड़ा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे बिहार में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा जिस प्रकार महागठबंधन का धुआं बिहार में उड़ा उसी प्रकार बंगाल में भी धुंआ उड़ेगा ओर भाजपा की सरकार बनेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here