झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट चलिए वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उसकी मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक सदर बाजार थाना क्षेत्र के बंगला 22 में रहने वाले चालीस वर्षीय कन्हैया वाल्मिक की आज प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वही परिजनों का आरोप है की छह दिन पूर्व हुई मारपीट में आई चोटों के चलते उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक सदर बाजार थाना क्षेत्र के बंगला नंबर 22 में रहने वाले कन्हैया कंटूमेंट में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों का आरोप है की छह दिन पूर्व देशी शराब की दुकान के पास आधा दर्जन लोगों ने उसकी मारपीट कर दी थी। जिसमे वह घायल हो गया था। उसी के चलाते कन्हैया को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही उनके घर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है की परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप कितने सत्य है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






