Home उत्तर प्रदेश संदिग्ध अवस्था में झुलसा युवक, पत्नी ने देवर पर लगाया पेट्रोल डालकर...

संदिग्ध अवस्था में झुलसा युवक, पत्नी ने देवर पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

26
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुरा में देर रात एक युवक आग से गंभीर अवस्था में झुलस गया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हीरापुरा नगरा निवासी रामकुमार देर रात संदिग्ध अवस्था में आग से झुलस गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।रामकुमार की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को देवर ने रात करीब ढाई बजे घर आकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसका आरोप है कि देवर पुस्तैनी संपत्ति हड़पना चाहता है। इसलिए उसने देर रात घर आकर आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here