झांसी। दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया गया। इस दौरान मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक स्प्रहा श्रीवास्तव ने अपने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ कचहरी चोराहा स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हे नमन किया। स्प्राहा श्रीवास्तव ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश को आजादी दिलाने और देश को उसका हक दिलाने के लिए उनके द्वारा किए गए आंदोलन को भी याद करते हुए सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग दर्शन पर चलने का आव्हान किया। इस दौरान कीर्ति गुप्ता, रजनी सिंह, चित्रा सिंह, निर्मला सिंह, पर्व श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






