Home उत्तर प्रदेश दिनदहाड़े महिला कुआ में कूदी, पुलिस ओर दमकल मौके पर

दिनदहाड़े महिला कुआ में कूदी, पुलिस ओर दमकल मौके पर

18
0

झांसी। दिनदहाड़े एक महिला ने आज कुआ में छलांग लगा दी। महिला के कुआ में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर दमकल ने महिला को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर पलक मैरिज गार्डन स्थित कुआ में आज दोपहर एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस दमकल और आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला को कुआ से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। काफी मशक्कत के बाद दमकल और पुलिस टीम ने महिला के शव को बाहर निकाल लिया। महिला का नाम माधुरी गुप्ता निवासी अशोक बैली बताया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नही रहता था। इसी के चलते उसके कुआ में कूद कर जान दे दी

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here