Home Uncategorized महिला की हत्या, प्रेमी फरार

महिला की हत्या, प्रेमी फरार

119
0

झांसी। चित्रा चौराहे पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला को लोगों ने मृत अवस्था में पड़ा देखा और उसके पास उसकी मासूम बालिका चीखती रही। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के मुंह ओर शरीर पर चोटों के निशान थे। आशंका जाहिर की जा रही महिला की हत्या की गई है। वहीं उसका प्रेमी मौके से फरार है।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के चित्रा मजार के सामने रहने वाले खाना बदोश लोग डेरा डालकर ओवर ब्रिज के नीचे रहते है। बताया जा रहा है कि देर रात महिला रूबी ओर उसका प्रेमी अफसर शराब के नशे में धूत थे और एक दूसरे को गाली गलौज कर रहे थे। रेलवे क्वाटर में रहने वाली महिला ने बताया कि तड़के चार बजे उसके पति से उसका झगड़ा चल रहा था तो वह अपने घर से निकल कर मजार के पास अपने बच्चों के साथ पहुंची तो देखा रूबी नाम की महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके मुंह से खून आ रहा तथा उसके शरीर मुंह पर कई चोटे थी, पास में उसकी मासूम बेटी चीख रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मेरिक महिला का प्रेमी लापता है, आशंका जाहिर की जा रही है कि उसी ने उसकी मारपीट कर गला दबाकर हत्या की है। मृतक महिला का पति दो माह से जेल में है,उसे रेलवे पुलिस ने चोरी के आरोप में जेल भेजा था। पुलिस महिला के प्रेमी का ओर उसके परिजनों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। महिला की हत्या किसने की किन कारणों से हुई इसकी जानकारी उसके प्रेमी के गिरफ्तार होने के बाद ही मिलेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here