झांसी। नगर निगम चुनाव में वार्ड 16 से पार्षद पद प्रत्याशी महेश गौतम पांचवी बार क्षेत्र से पार्षद पद पर खड़े हुए है। उन्होंने कहा पहली बार जनता ने जब उन्हें चुन कर नगर निगम सदन में पहुंचाया था तब ही उन्होंने अपने क्षेत्र की पानी, लाइट और सड़क नाली की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी थी। जिसका नतीजा रहा की लगातार क्षेत्र की जनता उन्हे चुनती आ रही है। उन्होंने बताया की इस बार जनता का आशीर्वाद मिला तो सबसे पहले सीपरी बाजार, आवास विकास, रस बहार कॉलोनी के लोगों के लिए समस्या बने मैला की टोरिया स्थित कूड़ा घर जिसमे जहरीला धुआं निकलता है, उससे जनता को निजात दिलाना है। उन्होंने बताया की ग्यारह करोड़ कीमत से कूड़ा घर को बंद कर पार्क निर्माण कार्य का कार्य किया जाना है। इस बार जितने के बाद वह सबसे पहले लोगों को जहरीले धुआं से मुक्ति दिलाएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/ गोलू महाराज






