Home उत्तर प्रदेश विधवा महिला ने दो बच्चों के साथ मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की...

विधवा महिला ने दो बच्चों के साथ मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार, कहा दबंग अवैध कब्जा के लिए करा सकते है हत्या

20
0

झांसी। होटल ड्रीम लैंड की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आज फिर गहरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए विवाद को शांत कराया। वही होटल संचालिका विधवा महिला ने मुख्यमंत्री से खुद की व अपने दो बच्चों की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सिविल लाइन निवासी प्रेरणा साहू पत्नी स्वर्गीय संजय साहू ने बताया की होटल ड्रीम लैंड उसके पति के नाम है। लेकिन परिवार के कुछ लोगों ने दबंगों के साथ मिलकर होटल की संपत्ति का फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर बैनामा करा लिया और अब व्यू लोग दबंगई के बल पर होटल पर अवैध कब्जा करना चाहते है। इसलिए आए दिन होटल आकर मारपीट गाली गलौज करते है। पीड़िता ने बताया की गुरुवार को वह न्यायालय तारीख पेशी पर गई थी। तभी विपक्षी लोग दर्जनों की संख्या में आए और होटल कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर उन्हे भगाने लगे। इसकी सूचना पर वह होटल पहुंची तो उसके साथ भी अभद्रता की। इधर विवाद की सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाद को शांत कराया। इधर प्रेरणा साहू ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है की वह विधवा महिला है,दो छोटे छोटे बच्चों के साथ रहती है, संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर उसकी व बच्चों की कभी भी हत्या कराई जा सकती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here