झांसी। थोक सब्जी उत्पाक समिति झांसी के तत्वधान में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथिगणों के द्वारा सर्व प्रथम बृजेंद्र कुमार उर्फ डमडम महाराज पूर्व विधायक, मदन मंडी समिति अधिकारी, देवी सिंह कुशवाहा, अध्यक्ष थोक सब्जी समिति , शंकर कुशवाहा उपाध्यक्ष, थोक सब्जी समिति सीताराम कुशवाहा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,ने मां सरस्वती जी की फोटो पर फूल माला व पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रारंभ हुई जिसमें आरकेस्ट्रा एवं कॉमेडी नाइट कार्यक्रम रानी कुशवाह एवं विक्की मनचले द्वारा देश भक्ति गीत, कॉमेडी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पुलिस एवं पीआरडी के जवानों, का सम्मान किया गया। एवं सभी को मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में मोजूद देवी सिंह कुशवाहा अध्यक्ष ,शंकर कुशवाहा उपाध्यक्ष, अशोक कुशवाहा, मोहम्मद यासीन राईन, शहजाद राईन, सोनू कुशवाहा, कामता कुशवाहा, नन्ना कुशवाहा, नरेंद्र सजेवाल, सूरज कुशवाहा, हरि कुशवाहा, इमरान राइन एडवोकेट, राजकुमार कुशवाहा ,भज्जू कुशवाहा, बीजे कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, सीताराम खुशवाहा, नारायण पप्पू आदि उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद जाहिद मंसूरी वरिष्ठ प्रवक्ता ने किया। वआभार व्यक्त कामता कुशवाह ने व्यक्त किया किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






