Home उत्तर प्रदेश जहां लक्ष्य है, जहां संकल्प है, वहां हर असंभव कार्य भी संभव...

जहां लक्ष्य है, जहां संकल्प है, वहां हर असंभव कार्य भी संभव हो जाता है : अनुराग शर्मा

22
0

झांसी। शांति, सद्भाव, समता और सौहार्द के महापर्व होली के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ,महरौनी ,गौना ,मड़वरा मंडल द्वारा “ कार्यकर्ता मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया, इस मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया साथ ही एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली ,इस पुनीत समारोह में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह ने अनुराग शर्मा ने कहा – मिलन समारोह का आयोजन प्राचीन संस्कृति के साथ जोड़े रखने एवं हमारे गौरवशाली इतिहास को आगे ले जाने का कार्य करता है साथ ही उन्होंने कहा ललितपुर के जिला और मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी के सदस्यों से मिलकर कुछ ऐसा ही आभास हुआ। भाजपा की यह सशक्त सेना, ललितपुर में पुनः कमल खिलाने और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कीआज आप देखते है कि हमारा राष्ट्र विकास की नई गाथा लिख रहा है पहले के शासन मे जो अराजकता का माहौल दिखाई देता था। आज वो सब घटनायें कहीं दिखाई नहीं पड़ती। पूरे देश में सुशासन है और हर कार्यकर्ता पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली के महापर्व को आनंदित तरीके से मान रहा हैआज मोदी के नेतृत्व मे देश के 140 करोड़ निवासी अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है और सरकार प्रत्येक व्यक्ति का जीवन कैसे समृद्ध हो इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा कार्य कर रही है।इस दौरान मनोहर लाल पंत ,कैलाश नारायण निरंजन ,हरिराम निरंजन ,गंधर्व लोधी जी ,प्रदीप चौबे ,अजय पटेरिया ,निखिल तिवारी ,सूरज ,आशीष पंडा ,देवेंद्र ,कृष्णा सिंह ,चंद्रप्रभा ,सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष गण ,देवतुल्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here