झांसी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में चल रही जांच में 37 अरब 32 करोड़ रूपया कहा से आया से और कहा गया इसका संतुष्ट जबाव न दे पाने पर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले सतर्कता अधिष्ठान विभाग ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। सतर्कता विभाग अधिष्ठान झांसी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की दीप नारायन सिंह यादव पुत्र बलभद्र निवासी बुधावली हाल शिवाजी नगर झांसी पर आरोप था की यह दो बार विधायक रह चुके और इस दौरान उन्होंने अवैध कार्य के द्वारा अरबों खरबों की संपत्ति एकत्रित कर ली। इस पर शासन के निर्देश पर खुली जांच कराई गई। जिसने सतर्कता अधिष्ठान विभाग ने माना की 37 अरब 32 करोड़ 55 हजार 84400 रुपया कहा से आया तो वह इसका कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। एफआईआर में बताया गया 37,32,55,84,400 परिसंपत्तियों के अरिजन पर एवं भरण पोषण पर किया गया कुल व्यय है इस प्रकार जांच हेतु निर्धारित की गई अवधि में दीपनारायण सिंह यादव उपरोक्त द्वारा ज्ञात वा वेध श्रोतो से अर्जित की गई अपनी आय के सापेक्ष रूपये 23,02,24,400 का अधिक व्यय किया गया को उनकी ज्ञात वा वेध श्रोतो से अर्जित आय से अनानुपातिक है इस अनानुपातिक व्यय था परिसंपत्तियों के अर्जन के संबंध में दीपनारायण सिंह यादव द्वारा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गयाइस पर सतर्कता विभाग ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






