Home उत्तर प्रदेश इस महिला पत्रकार ने ये क्या कर दिया कि होने लगी सराहना

इस महिला पत्रकार ने ये क्या कर दिया कि होने लगी सराहना

19
0

झांसी। आमजन की समस्याओं को सेतु बनकर उनकी आवाज बुलंद करने वाले पत्रकार समाज खबरों के अलावा मानवता का भी कार्य करते है। अकसर कुछ एक लोगों की गलत हरकतों के चलते पूरा पत्रकार समाज बदनाम होता है। लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग है, जिनके मानवता भरे कार्यों से पत्रकार समाज की प्रशंसा भी होती है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया जहां चिरगांव की रहने वाली महिला पत्रकार ने मानवता दिखाते हुए कड़ाके की ठंड में जहां लोग सुबह सुबह अपने घरों से निकलने में कतराते है। वही महिला पत्रकार ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर राष्ट्रीय पक्षी की जान बचाने का कार्य किया। मामला चिरगांव थाना क्षेत्र का है। चिरगांव में रहने वाली महिला पत्रकार नजमा आब्दी कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्हे बुधवार की सुबह सूचना मिली की रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर घायल अवस्था में पड़ा है। उसे समय पर उपचार नही मिला तो उसकी मौत भी हो सकती है। इस सूचना पर महिला पत्रकार नजमा आब्दी तत्काल मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में फड़फड़ा रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को उठाकर अपने साथ वन विभाग ले गई। जहां उन्होंने नियमानुसार कार्यवाही कराते हुए उपचार कराया। जिससे राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बच सकी। राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाने पर महिला पत्रकार के इस कार्य की जगह जगह काफी सराहना हो रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here