Home उत्तर प्रदेश दशहरा पर पूजे गए शस्त्र

दशहरा पर पूजे गए शस्त्र

22
0

झांसी। विजय दशमी पर्व पर शास्त्र के साथ शस्त्रों का पूजन भी होता है। युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान शहर में मंदिर प्रांगण में महंत विष्णु दत्त स्वामी के निर्देशन में समस्त ब्राम्हण समाज के लोगों ने विजय दशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन किया। इस दौरान एमएलसी बाबू लाल तिवारी ने बताया कि आज का दिन विजय दशमी का दिन है। इस दिन भगवान राम ने बुराई पर अच्छाई की जीत करते हुए रावण का बध किया था। उन्होंने कहा कि विजय दशमी का बुंदेलखंड से नाता है। क्योंकि भगवान राम ने अपने चौदह वर्ष। वनवास में बुंदेलखंड में भी कई जगह समय बिताया था और आज ही के दिन विजय दशमी पर रावण का बध किया था। इसी विजय दशमी पर्व को मनाते हुए शास्त्र और शस्त्र दोनो का पूजन किया जाता है। आज सभी ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर विजय दशमी पर्व पर अपने अपने शस्त्रों की पूजा कर आशीर्वाद लिया और एक दूसरे को पान खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here