Home उत्तर प्रदेश वार्ड नंबर 52 बच्चों का विवाद चुनावी रंग बना

वार्ड नंबर 52 बच्चों का विवाद चुनावी रंग बना

25
0

झांसी। नगर निगम चुनाव का मतदान का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा माहौल बदलता जा रहा है। वार्ड 52 में बच्चों बच्चों का विवाद चुनावी रंग में बदल गया। दोनो प्रत्याशी एक दूसरे पर चुनाव प्रचार को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 52 मुकरयाना मोहल्ला स्थित मस्जिद पर दोपहर को नमाज चल रही थी। इस दौरान छोटे छोटे बच्चे चुनाव प्रचार का शोर करने लगे। इस पर छोटे बच्चों में कहा सुनी हो गई। यह कहा सुनी विवाद में बदल गई और वार्ड 52 से खड़े प्रत्याशी आफाक मकरानी तथा अल्ताफ रुबीना के समर्थक आमने सामने आ गए। दोनो में मारपीट हो गई। जिसमे दोनो पक्ष से मारपीट हुई और कपड़े भी फट गए।दोनो पक्ष के साथ दर्जनों लोग कोतवाली थाना पहुंचे और एक दूसरे पर चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने दोनो पक्ष से शिकायती पत्र लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here