झांसी। भीषण गर्मी में शहर की विधुत व्यवस्था चर मरा गई है। वही विद्युत ट्रांसफार्मर भी जबाव दे गए। लगातार आमजन विधुत व्यवस्था सुचारू न होने से परेशान हो रहे है। इसी प्रकार वार्ड 55 में विधुत केबिल खराब पड़ी होने से क्षेत्र में विधुत सप्लाई सुचारू नही हो रही है। भाजपा के वार्ड नंबर 55 के पार्षद सुनील नैनवानी ने क्षेत्रवासियो के साथ मिलकर विधुत विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर बताया कि उनके क्षेत्र के विधुत केबिल के सारे तार काफी समय से टूटे पड़े हुए है।वाकई बात शिकारियों को ज्ञापन दिया गया लेकिन आज तक विधुत तार नही बदली गई। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी चल रही है। ऐसे में क्षेत्रवासियो को बिजली न मिलने से क्षेत्र में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने विधुत केबिल जल्द से जल्द बदल कर विद्युत सुचारू करने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






