Home उत्तर प्रदेश सास को मोहरा बनाकर करोड़ो की संपत्ति हथियाना चाहते है दबंग, कब्जा...

सास को मोहरा बनाकर करोड़ो की संपत्ति हथियाना चाहते है दबंग, कब्जा को लेकर हुआ विवाद, दोनो पक्ष का हुआ शांतिभंग में चालान

23
0

झांसी। पिछले कई दिनों से होटल ड्रीम लैंड में अवैध कब्जे को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को गहरा गया। दोनो पक्ष में कब्जे को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्ष का शांतिभंग में चालान कर दिया।शुक्रवार को सिविल लाइन निवासी प्रेरणा साहू पत्नी संजय ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया की कुछ दबंग लोग उनकी सास को मोहरा बनाकर उनके पति की करोड़ो की संपत्ति हथियाना चाहते है। इसलिए संपत्ति का फर्जी तरीके से बैनामा करा कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे। प्रेरणा ने आरोप ने लगाया की शुक्रवार को वह होटल पर मोजूद थी। तभी दबंग लोग आए तो होटल के कमरों में लगे ताले तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here