Home उत्तर प्रदेश उप महानिदेशक एनआरएम का कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में भ्रमण

उप महानिदेशक एनआरएम का कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में भ्रमण

29
0

झांसी। रानी लक्ष्मी ताई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के उप महानिदेशक एनआरएम डॉ एसके चौधरी एक दिवसीय भ्रमण पर आए। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे वनाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई तकनीकों की जानकारी होना आवश्यक है। किस प्रकार से डेटा विश्लेषण और जी.पी.एस प्रणाली का वन संपदा के प्रबंधन और संरक्षण में उपयोग कर सकते हैं। इस पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह ने उप महानिदेशक डॉ एसके चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर विवि के विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। और कहा कि यह प्रशिक्षण प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में समन्वित प्रयासों को दर्शाती है। उद्यानिकी एवं वानिकी अधिष्ठाता डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने वन अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी दी! इस अवसर पर विवि के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। सभी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनमोहन डोबरियाल ने दिया l

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here