Home उत्तर प्रदेश पुत्री की निष्पक्ष पत्रकारिता का दंश झेल रहे विष्णु राय

पुत्री की निष्पक्ष पत्रकारिता का दंश झेल रहे विष्णु राय

26
0

झांसी। जनपद का लगातार सबसे चर्चित होता जा रहा कुख्यात अपराधी लेखराज पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास का मामला में अब तक पूर्व विधायक सहित दर्जन भर लोग जेल जा चुके। इसी प्रकरण में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति विष्णु राय को भी जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है, जिस दिन लेखराज की पेशी न्यायालय में थी उस दिन विष्णु राय न्यायालय में थे। वही उनकी पत्नी मीरा राय ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया है की उनकी पुत्री निष्पक्ष पत्रकारिता करती है, जिससे राजनेतिक लोग बुराई मान रहे ओर उसी में षड्यंत्र के तहत उनके पति विष्णु राय को जेल भेजा गया है। शुक्रवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए बताया की उनके पति विष्णु राय को लेखराज प्रकरण में जेल भेजा गया है। जबकि उनके पति पूर्ण रूप से निर्दोष है, लेखराज से उनका दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं। लेखराज से उनकी राजनीति रंजिश चलती है। उन्होंने आरोप लगाया है की उनकी पुत्री साक्षी राय निष्पक्ष पत्रकारिता करती है। जिसके चलते राजनेतिक षड्यंत्र के तहत उनके पति को लेखराज प्रकरण से जोड़ कर जेल भेज दिया है। जबकि विष्णु राय के खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज नही है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर विष्णु राय को न्याय दिलाने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here