झांसी। नारी शक्ति सुरक्षा को एक और देश और प्रदेश सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है। वही दूसरी ओर ऐसी महिलाएं भी है जो समाज के लिए खतरा साबित होती है। कुछ इसी खतरे बाज महिलाओं का एक झुंड जेल चोराहा पर एकत्रित होता है। इन महिलाओं का समाज विरोधी क्रिया कलाप से आम जन काफी भी भयभीत रहता है। सरकार के नारी सुरक्षा कानून का यह समाज विरोधी महिलाएं गलत फायदा उठाती है। बीते वर्ष पूर्व इन महिलाओं ने एक युवक बेरहमी से पीटा था। जिसका शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसी के चलते इनके हौसले इतने बुलंद हो गए कि यह समाज विरोधी महिलाएं आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करती है। आज फिर इन्ही महिलाओं की गुंडा गर्दी मारपीट का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा आम जन और महिलाओं को धूप पानी से बचाने के लिए जेल चौराहे पर बस स्टेंड बनाया गया है। जिस पर दिन भर इन्ही महिलाओं का डेरा जमा रहता है। इन महिलाओं के चलते सभ्य समाज की महिला ओर पुरुष यहां खड़े होने में कतराते है। धूप और बरसात में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते है। ऐसा नहीं कि इन समाज विरोधी महिलाओं के क्रिया कलाप की जानकारी जिला व पुलिस प्रशासन को न हो। लेकिन इन सब के बावजूद इन महिलाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होती ओर न ही इन्हे इस स्थान से दूर किया जाता है। अगर कई अनजान महिलाएं इस स्थान पर खड़े होकर बस का इंतजार करती है तो उन्हें भी लोग समाज विरोधी महिला समझ कर गंदी नजरों से देखते है। इस और जिला प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ताकि शहर के प्रमुख चौराहा जेल चौराहे पर एक सभ्य समाज की महिला सर उठाकर खड़ी हो सके।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






