Home उत्तर प्रदेश सुहाग की सलामती के लिए बांधा कच्चा सूत, रखा वट सावित्री का...

सुहाग की सलामती के लिए बांधा कच्चा सूत, रखा वट सावित्री का व्रत

24
0

झांसी। अपने सुहाग की सलामती और खुशहाल जीवन के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर कच्चा सूत बांधकर अपने सुहाग की रक्षा और खुशहाल जीवन की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की ओर कच्चा सूत सात बार बांधा और परिक्रमा की। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन खुशहाल हो इसकी कामना के साथ व्रत रखकर पूजा रचना की। बताया जाता है कि इस व्रत को रखने और पूजा रचना करने से पति और दांपत्य जीवन में आने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है। सुहागिन महिलाएं आज सुबह से ही पूजा अर्चना में जुटी रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here