
झांसी। नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा की कार्यसमिति की बैठक में संरक्षक रमेश जैन अछरौनी की अध्यक्षता व देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमे सर्वसम्मति से दिनेश जैन डीके को अध्यक्ष, सिंघई संजय जैन को महामंत्री, प्रभात जैन को कोषाध्यक्ष, महेन्द्र जैन को सांस्कृतिक मंत्री, विपिन जैन को मंत्री, सिंघई मनोज जैन ,रमेश जैन को संरक्षक बनाया गया।

तत्पश्चात बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर विशेष भक्ति नृत्य, धार्मिक हाउजी , फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन कटरा मंदिर में आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर शरद जैन, मनोज जैन चिरगांव, राजीव जैन, विनय चौधरी, विवेक जैन, राहुल जैन मांची, महेन्द्र जैन रेल्वे, राजीव जैन अरिहंत मेडिकल, अलंकार जैन, पंकज जैन एलआईसी, प्रदीप जैन महरौनी, नरेश जैन मल्लन, विवेक नायक उपस्थित रहें। बैठक का संचालन संजय सिंघई व आभार दिनेश जैन डीके एवं प्रभात जैन ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






