Home उत्तर प्रदेश सर्व सम्मति से किया गया उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ का मनोनयन

सर्व सम्मति से किया गया उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ का मनोनयन

28
0

झांसी। जिला चिकित्सालय परिसर में उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन संयोजक अशोक कुमार श्रीवास्तव प्रान्तीय संगठन मंत्री के तत्वावधान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा जिला अध्यक्ष डा0 अनिल कुमार निरंजन एवं जिला मंत्री दिलीप कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में पूर्व कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग करते हुये सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यो की सर्व सहमति से उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ जनपद शाखा झॉसी की निर्विरोध कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। जिसमें सच्चिदानन्द गुप्ता को अध्यक्ष,बगेदन शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रंजीत सिंह मंत्री,हरिश्चन्द उपाध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश वर्मा संगठन मंत्री,आशीष यादव कोषाध्यक्ष,नवीन सोनी संप्रेक्षक तथा चन्द्रेश्वर यादव,अनिल गुप्ता,राघवेन्द्र, शिवम् निरंजन,श्रीमती सोनी आनन्द,साकेत गौतम सर्व सम्मति से सदस्य मनोनीत किए गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here