Home उत्तर प्रदेश यूपी व्यापार मंडल महिला सभा का 10 को डांडिया महोत्सव

यूपी व्यापार मंडल महिला सभा का 10 को डांडिया महोत्सव

25
0

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल झांसी महिला सभा द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव दस अक्टूबर 2024 को आयोजित होगा।रविवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल झांसी महानगर के अध्यक्ष पंकज शुक्ला, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शालिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों और उनके परिवार के लिए नव रात्रि उत्सव पर दस अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी गार्डन में शाम सात बजे से डांडिया महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस डांडिया महोत्सव में नगर के समस्त व्यापारी और उनके परिवार सम्मालित होंगे। डांडिया महोत्सव में मुख्यातिथि समस्त जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।वही उन्होंने बताया कि माता रानी के भक्ति गीतों पर और मां की आराधना पर पूरा कार्यक्रम आयोजित रहेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here