Home उत्तर प्रदेश उन्नाव गेट व्यापार मंडल ने रामनवमी पर किया प्रसाद वितरण

उन्नाव गेट व्यापार मंडल ने रामनवमी पर किया प्रसाद वितरण

25
0

झांसी। नवरात्रि का समापन राम नवमी के साथ होता है इस बार चैत्र नवरात्रि की रामनवमी 30 मार्च दिन बृहस्पतिवार को मनाई गई भगवान राम और रावण के बीच युद्ध की कहानी भी नवरात्रि से जोड़कर देखी जाती है ऐसा कहते हैं कि जिस वक्त श्री राम सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए युद्ध लड़ रहे थे उस समय रावण पर विजय पाने के लिए भगवान श्री राम ने देवी दुर्गा का अनुष्ठान किया था यह पूजा अनुष्ठान पूरे 9 दिनों तक चला था जिसके बाद मां दुर्गा ने भगवान श्री राम के सामने प्रकट होकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था वहीं, दसवें दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर विजय हासिल की थी रामनवमी के शुभ अवसर पर उन्नाव गेट व्यापार मंडल ने उन्नाव गेट पुलिस चौकी के पास प्रसाद वितरण किया जिसमे मुख्य अतिथि जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन और राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अर्जरिया रहे जिसमे उन्नाव गेट व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष प्रेम उपाध्याय महामंत्री कुंवर हेमंत सिंह चौहान, पत्रकार राहुल कोष्टा, मनोज दीक्षित, सनी कोष्टा, प्रदीप नगरिया सभासद, शैलेंद्र विश्वकर्मा, देवीदास कोष्टा, रवि कोष्टा, सुभाष कोष्टा, मुकेश कुशवाहा, राजकुमार कोष्टा, गोविंद सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह चौहान, नितिन राजा परमार, ऋषभ राजा चौहान,ब्रजेंद्र साहू, नीतू तिवारी, उन्नाव गेट मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here