झांसी। देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। इस दिन भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक राष्ट्र बन गया था। दुनिया के अन्य देशों के बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्रता है और दूसरे देशों की दखलंदाजी से दूर है। दरअसल हिंदुस्तान पर दशकों ब्रिटिश हुकूमत ने शासन किया। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हो गया। आजादी के बाद देश के नेतृत्व के भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाने की तैयारी शुरू करते हुए संविधान का निर्माण किया और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्नाव गेट व्यापार मंडल के व्यापारियों ने उन्नाव गेट पुलिस चौकी के सामने ध्वज रोहन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया रहे जिसमे उन्नाव गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव महाराज, महामंत्री कुंवर हेमंत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष प्रेम उपाध्याय, उन्नाव गेट मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रदीप नगरिया सभासद, मनोज कुमार, मोहन कुशवाहा, अरविंद राय, विकास साहू, तुलसीराम , मो मकबूल सकलेनी, देवीदास कोष्टा, एसपी सिंह, सनी कोष्टा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






