झांसी। भेदभाव जाती बाद से हटकर होती है समाज सेवा। इसकी सीख सीपरी बाजार के टंडन गार्डन निवासी शिक्षिका उमा सिंह से लेनी चाहिए। उमा सिंह एक आदर्श शिक्षिका के साथ एक समाजसेवी के रूप में काम करते हुए गरीब जरूरत मंद लोगों की समय समय पर मदद तो करती ही है साथ ही शिक्षिका होने के नाते कोई भी गरीब असहाय बच्चा शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए भी वह लगातार प्रयास कर उन बच्चों को शिक्षा दिलाती है। शिक्षिका होने के बावजूद समाज सेवा में भी योगदान दे रही है। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिशन वंदे मातरम् संस्था बनाई। जिसकी उमा सिंह अध्यक्ष है। उमा सिंह एक शिक्षिका होने के नाते वह अपनी संस्था ओर संस्था के लोगों के साथ मिलकर समाज सेवा में योगदान दे रही है। आज उमा सिंह अपनी संस्था के पदाधिकारी अरुणा चौबे, मनीष पत्सरीया, विवेक वाजपेई, सूर्योदय, मानस चौबे, आफता, अंजनी, राकेश सोनी के साथ आईटीआई स्थित वृद्धा आश्रम पहुंची। जहां उन्होंने वृद्धजनों का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें भोजन आदि वितरित किया। इस दौरान उमा सिंह ने बताया कि वह शिक्षिका होने के साथ साथ समाजसेवा में योगदान देती है। उन्होंने कई ऐसे बच्चों को शिक्षा दिलवाई जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं या परिवार में सदस्य नहीं थे। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था समाजसेवा का यह कार्य संस्था के सभी लोग शामिल होकर एक दूसरे के सहयोग से करते है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


