Home उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

उद्योग व्यापार मंडल ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

26
0

झांसी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देश अनुसार महिला इकाई झांसी से जिलाध्यक्ष अंजलि दत्ता के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को झांसी महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी को सम्मानित किया गया एवं थाने में कार्यरत सभी महिलाओं को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की समस्त महिला टीम की तरफ से सम्मानित किया गया। अंजली दत्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को 100% साबित कर रही हैं और साल के 365 दिन 24 घंटे अपने फर्ज को निभाते हुए भी मुस्कुरा कर सबके सामने रहती हैं

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उनको सम्मान करते हुए हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है सम्मान करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राघव वर्मा , चेयरमैन संजीव अग्रवाल लाल, जिलाध्यक्ष नीरज स्वामी, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर मोंटी, शिवा झा ,व्यापार मंडल की सम्मानित महिला पदाधिकारी राधा अग्रवाल ,राखी अग्रवाल, कनक, अनीता विश्वकर्मा, खुशबू दत्ता, प्रतिमा कुलकर्णी, श्रुति चड्ढा ,श्वेता अग्रवाल, सोनिया सचदेवा ,वंदना श्रीवास, नाजरीन खान ,नीता तिवारी ,वंदना श्रीवास रचना सोनी ,कविता शर्मा, सोफिया खान, रामेंद्र पाल, नीता तिवारी, कविता शर्मा आदि मौजूद रहे

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here