Home उत्तर प्रदेश कुआ में नहाने गए दो युवक डूबे, पुलिस बल मौके पर, बाहर...

कुआ में नहाने गए दो युवक डूबे, पुलिस बल मौके पर, बाहर निकालने का प्रयास जारी

26
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुआ में दो युवक डूब गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास तेज कर दिया है। काफी मशक्कत के बाद दोनो को कुआ से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरा मोहल्ला निवासी दो युवक अपने साथियों के साथ झोंकन बाग मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुआ में नहाने गए थे। तभी दोनो युवक कुआ के गहरे पानी में डूब गए। पानी में डूबने पर दोनो ने शोर मचाया। जिस पर उनके साथियों ने आस पास के लोगों को सूचना देकर कुआ में फसे दोनो युवकों को बाहर निकालने की गुहार लगाई। जिस पर मौके पर पहुंचे दर्जनों लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर दोनो को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों युवक को कुआ से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।बताया जा रहा है कि कुआ में डूबने वाले दोनो किशोर है। जिनकी उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही। जिसमे एक किशोर की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे का नाम कामरान बताया जा रहा जिसे कुआ से बाहर निकालने के लिए फायर बिग्रेड गीताखोरों के साथ रेस्क्यू कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here