Home उत्तर प्रदेश दो मंजिला मकान ढहा तीन दबे, दो को जिंदा निकाला, कई और...

दो मंजिला मकान ढहा तीन दबे, दो को जिंदा निकाला, कई और दबे होने की आशंका

27
0


झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमगंज इलाके में देर रात भारी बारिश के चलते दो मंजिला मकान ढह गया। जिसमे परिवार के तीन लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर महिला ओर उसके पुत्र को सकुशल मलबे से बाहर निकाल लिया। एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना है। वही बताया जा रहा है इस व्यक्ति के अलावा दो और लोग भी दबे हुए है मलबे में जिन्हे पुलिस निकालने का प्रयास कर रही है।


जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के एसआईसी स्कूल के सामने प्रेम गंज में पहाड़िया के पास भगवती रायकवार अपने परिजनों के साथ मकान में रहता था। आज हुई तेज बारिश से देर रात उसका मकान ढह गया। मकान में भगवती उसकी पत्नी और पुत्र सुरेश मोजूद थे। तीनो मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पत्नी व पुत्र को सकुशल मलबे से निकाल लिया। लेकिन भगवती मलबे में काफी नीचे दबे होने पर उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वही क्षेत्रवासियो ने बताया भगवती के अलावा दो अन्य लोग भी मलबे में दबे हुए है इधर सूचना पर एसपी सिटी और सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे रेकस्यू जारी कर दिया है फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here