झांसी। एसएसपी श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्सा थाना पुलिस ने देर रात बीते दिनों राजमिस्त्री की हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे दो ओर आरोपियों को आज गिरफ़्तार कर लिया है। इसके दो दिन पूर्व इस हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी राजमिस्त्री नंदकिशोर का छह फरवरी को शाम को अपहरण कर लिया था। इसके दो दिन बाद उसकी लाश बबीना थाना क्षेत्र के पास हाइवे पर मिली थी। पुलिस ने इस अपहरण ओर हत्या कांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को दो दिन पूर्व जेल भेज दिया था। इस मामले में दो आरोपी मध्यप्रदेश के दिनारा गोरा गांव निवासी नितेश ओर रवि फरार चल रहे थे। जिन्हें आज देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस लिखा पढ़ी कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आपको बता दे कि हत्याकांड का खुलासा करते हुए बीते दिनों पुलिस ने बताया था कि नंदकिशोर की हत्या मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ इसलिए की थी क्योंकि वह मृतक की पत्नी पर बुरी नजर रखते थे और मृतक उसका विरोध करता था। इसलिए उन्होंने इस अपहरण ओर हत्या कांड को अंजाम दिया था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






