Home उत्तर प्रदेश एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत कृषि विवि के आवासीय परिसर...

एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत कृषि विवि के आवासीय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

24
0

झाँसी। आज एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अर्न्तगत रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंर्तगत हुआ। इसमें कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तारा सिंह ने करंज का पौधा लगाया। मुख्य अतिथि विशेष कार्यक्रम अधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी एनएसएस डॉ. मंजू सिंह ने भी करंज का पौधा लगाया। इसमें अर्जुन, करंज, नीम, जंगली पौधे आदि के साथ – साथ फलदार पोधे आम, आमला, काथल आदि का भी रोपण किया गया। अंत में डॉ मंजु सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को इन वृक्षों का ध्यान रखने के लिए कहा और एक पेड़ माँ के नाम का महत्व समझाया। इस अवसर पर रा.से.यो. समन्वयक डॉ. राम प्रकाश यादव, सभी वैधानिक अधिकारी, शेक्षणिक एवं अशैक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहे। विवि के सभी अधिकारियों ने भी वृक्षा रोपण किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here