झांसी। जनपद में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग आर एन गुप्ता ने “एक पेड़ माँ के नाम” लगाते हुए विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं परिवारजनों को पौधरोपण करने को प्रेरित करते हुए आस-पास के लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करने तथा पौधों का संरक्षण भी करने का दिया सुझाव। इस अवसर पर मुख्य अभियंता आर एन गुप्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 के लिए बहुत बड़ा दिन हैं। पूरे प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हैं। प्रधानमंत्री के आवाह्न पर :एक पेड़ मॉ के नाम” लगाने का अभियान हैं। सभी विभाग मिलकर पौधारोपण का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पहले वर्षा के समय में घर का सदस्य नीम का पेड़, आम का पेड़ या कोई और पेड़ लगाने का कार्य करते थे तथा वर्ष भर उसकी देखभाल भी करते थे। मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने कहा कि अगर पेड़ नहीं होगा तो वर्षा नहीं होगी, वर्षा नहीं होने से हमारे आपके बच्चों के बच्चों को जल के संकट का सामना करना पड़ सकता हैं, इसलिए हम सबका पहला और आखिरी धर्म है कि हम पेड़ लगायें भी और पेड़ बचायें भी। “पेड़ वर्तमान भी है और पेड़ भविष्य भी हैं”, पेड़ से पर्यावरण की रक्षा होती हैं। प्रधानमंत्री की अच्छी सोच है कि एक पेड़ मॉ के नाम लगाने का अभियान प्रारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आप जिनकों भी मॉ मानते हो, धरती मॉ, देवी मॉ, गंगा मॉ, यमुना मॉ एवं शीतला मॉ के नाम से पेड़ अवश्य लगाना। एक पेड़ मॉ के नाम एक अभियान है, यह अभियान पूरे देश में चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पर्यावरण को पेड़ लगाकर बचाने का कार्य नहीं किया तो अभी आषाढ़ माह में वर्षा के लिए तरस रहें हैं, आगे चलकर सावन व भादों में भी वर्षा के लिए तरसना पड़ेंगा। उन्होंने कहा कि यह संकल्प लेकर जायें कि एक पेड़ अवश्य लगायेंगे तथा उसका संरक्षण करेंगे। एक-एक पेड़, एक-एक जीवन हैं, पौधारोपण अवश्य करें। उन्होने मुख्य मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर, सर्किट हाउस निरीक्षण भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित समस्त अभियंताओं से अपील करते हुए कहा कि राज मार्गों प्रमुख जिला मार्गों सहित ग्राम मार्गों के किनारे प्राथमिकता के आधार पर वृक्षारोपण।किया जाना सुनिश्चित किया जाए, इसके अतिरिक्त किये गए वृक्षारोपण को संरक्षित करने पर भी जोर दिया। सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक पौधारोपण करें एवं पौधों का संरक्षण करें, जिससे प्रदेश में ही नहीं देश में भी नाम हो जाये कि इस जनपद में इतने पौधें लगे और संरक्षण किया गया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता दीपंकर चौधरी ने भी वृक्षारोपण करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आव्हान किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता संदीप कुमार ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए वृक्षारोपण किया। इस मौके पर विभिन्न अवर अभियंता, अन्य विभागीय अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






