Home उत्तर प्रदेश पिंक टॉयलेट का काम बंद होने पर पार्षद सहित व्यापारी धरने पर...

पिंक टॉयलेट का काम बंद होने पर पार्षद सहित व्यापारी धरने पर बैठे

27
0

झांसी। पिंक टॉयलेट का कार्य बंद होने से पार्षद सहित व्यापारी धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है की जनहित के कार्य को बेवजह बंद कराया गया है। पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य शुरू नही होगा तब तक वह धरने पर बैठेंगे।जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 59 बड़ा बाजार से लेकर बड़ागांव गेट और लक्ष्मी गेट तक कही भी महिलाओं के लिए टॉयलेट नही बना हुआ है। ऐसे में खरीद दारी करने आने वाली महिलाओं बहन बेटियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते वार्ड नंबर 59 के पार्षद संजीव गुप्ता ने बड़ा बाजार में एक पिंक टॉयलेट का प्रस्ताव नगर निगम से पास कराया था। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया था। गुरुवार की सुबह अचानक नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। जिसको लेकर अक्रोषित वार्ड 59 के पार्षद संजीव गुप्ता और वार्ड 42 आशीष रायकवार पार्षद सहित कई व्यापारी बड़ा बाजार में धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है की जल्द से जल्द पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य कराया जाए। अन्यथा उनका धरना जारी रहेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here