Home Uncategorized दुकानों का किराया बढ़ाए जाने पर व्यापारियों ने नगर निगम में किया...

दुकानों का किराया बढ़ाए जाने पर व्यापारियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

39
0

झांसी। दुकानों का किराया बढ़ाए जाने से नाराज सुभाष गंज के व्यापारियों ने नगर निगम पहुंच कर जमकर प्रदर्शन करते हुए बढ़ाए हुए किराए को वापस लेने की मांग की। इस संबंध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन भी सौंपा। सोमवार को सुभाष गंज के दर्जनों व्यापारी नगर निगम परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों की दुकानों का बढ़ाया हुआ किराया वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों सरकार को टैक्स भी दे रहा जीएसटी भी दे रहा। इसके बावजूद भी अब दुकानों का किराया बढ़ा कर व्यापारियों की कमर नहीं तोड़ी जाए। वही व्यापारियों की प्रदर्शन की सूचना मिलते ही महापौर ने सभी व्यापारियों को अपने कार्यालय बुलाया यहां सभी व्यापारियों से वार्ता कर उनका ज्ञापन लेते हुए समस्या के निस्तारण का आश्वाशन दिया। इस दौरान सुभाष गंज व्यापारी पवन मानव सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here