Home उत्तर प्रदेश नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

28
0

झांसी। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पहुंचे सैंकड़ों व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मांगे न मानने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।सोमवार को झांसी नगर निगम बाजार संघर्ष समिति, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के तत्वावधान में सैंकड़ों व्यापारी कलेक्ट्रेट कैंप्स पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानों के नामांतरण शुल्क और किराया बढ़ाया जाने का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छह अगस्त तक बढ़ाया हुआ किराया और नामांतरण शुल्क वापस नहीं लिया तो मंगलवार से व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे। बुधवार से क्रमिक अनशन करेंगे। व्यापारी आज सुबह रैली रानी लक्ष्मी बाई पार्क से चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे साथ ही जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विजय जैन प्रदेश अध्यक्ष जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल और जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृव में व्यापारी मोजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here