Home उत्तर प्रदेश कल धूमधाम से निकलेगी मढिया महादेव मंदिर की शोभायात्रा

कल धूमधाम से निकलेगी मढिया महादेव मंदिर की शोभायात्रा

21
0

झांसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष महाशिव रात्रि पर्व पर भी बड़े ही धूमधाम हरसोल्लास के साथ भोले नाथ के जयकारों के साथ निकाली जायेगी मढिया महादेव मंदिर के लिए शोभायात्रा। शोभायात्रा में ढोल नगाड़े डीजे के साथ महिलाएं सर पर कलश रखकर निकलेंगी।बुधवार को समाधान कार्यालय पर आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में सदर विधायक रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की झांसी का प्राचीन मंदिर मढिया महादेव मंदिर जो पहले अतिक्रमण की चपेट में था। जिसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। वर्ष 2007 से इस मंदिर पर लगातार शोभा यात्रा निकाल कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की शोभा यात्रा महाशिवरात्रि पर्व पर मानिक चौक स्थित मुरली मनोहर मंदिर से शुरू होकर मिनर्वा चौराहा से मंदिर के लिए बनाए गए नए मार्ग झोंकन बाग से होकर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। जहां मढिया महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस शोभायात्रा में डीजे, ढोल नगाड़ों के साथ शिवभक्त महिलाएं सर पर कलश लेकर चलेंगी। उन्होंने कहा की प्रशासन ने शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम कर दिए है। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, हिंदू संगठन विहिप के नेता विनोद अवस्थी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here