झांसी। जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उत्पीड़न रोकने को रणनीति बनाकर संघर्ष और आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क कार्यवाही होने के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह ने इस कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा की राजनेतिक दबाव के चलते जिस प्रकार यह कार्यवाही की जा रही है, वह पूर्ण रूप से गलत है। उन्होंने कहा की केवल समाजवादियों को टारगेट कर यह कार्यवाही की जा रही। उन्होंने कहा पूर्व में भी दीप नारायण की संपत्ति कुर्क की कार्यवाही की गई थी, जिसे कोर्ट ने गलत मानते हुए रिलीज कर दी। फिर उसी तरह की 14 ए की कार्यवाही दोबारा करना यह गलत है, यह कार्यवाही केवल उत्पीड़न है। उन्होंने कहा समाजवादियों का उत्पीड़न अब नही सहा जाएगा। पार्टी हाई कमान से वार्ता करने के बाद हम सभी समाजवादी संघर्ष करेंगे आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया की पूर्व विधायक दीप नारायण और उनकी पत्नी पूर्व विधायक मीरा यादव को मिलने वाली पेंशन के भी खाते सीज कर दिए गए है, यह कार्यवाही द्वेसभावना पूर्ण तरीके से की जा रही है। हम सभी इसका खुलकर विरोध करेंगे आंदोलन करेंगे। इस लोकतंत्र में सभी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन यहां पूर्व विधायक का पक्ष सुने बगैर ही कार्यवाही की जा रही है, इसकी पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह ने घोर निन्दा की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






