Home उत्तर प्रदेश जमीनी विवाद पर छत से फैंका, हालत गंभीर

जमीनी विवाद पर छत से फैंका, हालत गंभीर

24
0

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोदना में जमीनी विवाद के चलते एक ग्रामीण को दबंगों ने छत से फेंक दिया जिससे उसे गंभीर चोटे आ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।रक्सा थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जानकारी दी गई की ग्राम अठोदना में रूपसिंह कुशवाह रहते है। इनका नगरा निवासी कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया की मंगलवार की दोपहर विपक्षी नगरा निवासी रूपसिंह के घर आए। जमीन को लेकर छत पर बैठ कर वार्ता लाप चल रही थी। इसी दौरान विवाद हो गया। जिसके चलते विपक्षी ने रूप सिंह को छत से फेंक दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। इधर घटना को देख दर्जनों लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घटना पर साक्ष्य एकत्रित कर घटना के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। वही देर शाम सूचना मिली की इलाज के दौलन मौत हो गई।

रिपोर्ट – राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here