
झांसी। देर रात हॉस्पिटल का ताला तोड़कर अवैध रूप से कब्जा करने ओर दलित को धमकाने के आरोप में नवाबाद थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद ओर छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मयूर विहार कॉलोनी निवासी संतोष कुमार साहू ने नवाबाद पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि संजय सिंह और स्वेता दीक्षित ने पार्टनर शिप में उसके यहां किराए से बिल्डिंग लेकर हॉस्पिटल खोला था। जिसका संजय सिंह वर्ष दो वर्ष पूर्व खाली कर चले गए थे।


इसके बाद स्वेता दीक्षित ने उसे वर्ष 2022 में पांच लाख की चैक दी और उसे बिल्डिंग का पजेशन देकर चली गई। उसका आरोप है कि 14 अक्टूबर 2024 की रात स्वेता दीक्षित अपने साथ इमरान खान, वंदना राजपूत और छ अज्ञात महिलाओं को लेकर आई ओर ताला तोड़कर कब्जा करने लगी। वहां तैनात कर्मचारी रिंकी अहिरवार ने उन्हें रोका तो उसके साथ मारपीट कर उसे जाति सूचक शब्दो से प्रताड़ित कर धमकाया और अंदर घुस गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






