Home उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय होंगे आयोजन

रानी लक्ष्मी बाई के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय होंगे आयोजन

22
0

झांसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर मातृ संस्था बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष संस्था द्वारा रानी के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम ओर बड़े ही हर्षोल्लास से तीन दिवसीय मनाया जाएगा। जिसमें समाज हित में कार्य करने वाली नारी शक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मातृ संस्था बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल एवं लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर के महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महारानी लक्ष्मी बाई का जन्मोत्सव हर वर्ष संस्था द्वारा मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को भव्य शोभायात्रा, 19 नवंबर को व्यायाम प्रदर्शन, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 20 नवंबर को महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज हित में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक संजय पटवारी एवं लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर के अध्यक्ष देवी सिंह कुशवाह ने बताया कि शोभायात्रा 18 तारीख को दोपहर दो बजे लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर प्रांगण से शुरू होगी जिसका शुभारंभ एसएसपी श्रीमती सुधा सिंह द्वारा किया जाएगा। 19 तारीख झांसी रानी की मूर्ति पर 1100 दीपकों की दीपांजलि एवं व्यायाम प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम पांच बजे जिम्नेशियम हॉल में आयोजित होगा। जिसके मुख्यातिथि एमएलसी रामतीरथ सिंहल होंगे। साथ ही बीस तारीख को नारी सशक्तिकरण को लेकर महिला सम्मेलन ओर सम्मान समारोह होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here