Home Uncategorized चौकिए नही यह सड़के और पार्क झांसी के है जनाब

चौकिए नही यह सड़के और पार्क झांसी के है जनाब

23
0
झांसी की सड़क
पार्क

झांसी। विकास के लिए नगर निगम ने 2017 से 2022 तक धन की पोटली खोल कर जमकर विकास कार्य कराया है। इसका जीता जागता उदाहरण साफ सफाई और दूधिया रोशनी से जगमगाती सड़के और सुंदरता बिखेरते पार्क है। नगर निगम में मेयर बने रामतीरथ सिंहल ने प्रदेश की योगी सरकार के निर्देशन पर जमकर विकास कार्य झांसी में कराया। नगर निगम में आने वाले पिछले इलाके जहां लोगों ने कभी सोचा भी नही था की यहां कभी सड़के बनेंगी या कभी दिल्ली मुंबई सिटी की तर्ज पर पार्क और निशुल्क जिम का आनंद मिलेगा। लेकिन यह उन लोगों का सपना मेयर ने हकीकत में बदल कर दिखा दिया। झांसी नगर निगम के हर वार्ड ओर गली में एपेक्स, डामर रोड स्ट्रीट लाइट की सुविधा तो दिलाई ही है। इसके अलावा महानगर की प्रमुख सड़के जिन पर देर रात भी साफ सफाई के साथ पानी से धुलाई भी होती है। इसकी खूबसूरती देख लोग अचंभित हो उठते है, की ऐसी सड़के तो उन्होंने बड़ी सीटियों में देखी जो आज पिछड़े इलाका बुंदेलखंड की झांसी में देखने को मिल रही। यही खूब सुरती महानगर के पार्कों में देखने को मिलती है। दूधिया रोशनी से नहाया हुआ पार्क और साफ स्वच्छ वातावरण के साथ निशुल्क जिम का भी लोगों की भारी संख्या लाभ उठा रही है। जनता विकास कार्यों को देख योगी सरकार की काफी प्रशंसा कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here