झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के विल्ट करारी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में लाठी डंडा मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने कई लोगों पर चार पहिया गाड़ी चढ़ाकर घायल कर दिया। वही आगजनी की घटना भी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बिल्ट करारी में कुछ वर्ष पहले एक युवक किसी महिला को लेकर भाग गया था। इसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी। सूत्र बताते है कि आज वह युवक गांव पहुंचा तभी दोनों पक्ष में लाठी डंडे चल गए। इस घटना की सूचना देने घायल थाने पहुंचे। थाने सूचना देकर घायल गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में एक पक्ष ने चार पहिया गाड़ी चलाकर कई लोगों को टक्कर मार दी। वही गाड़ी ओर मकान में भी आगजनी की घटना हुई। सूचना पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। वही घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। घटना की सत्यता क्या है पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






