Home उत्तर प्रदेश विवादित संपत्ति पर दो पक्ष में मारपीट, डेढ़ साल पहले भी हुई...

विवादित संपत्ति पर दो पक्ष में मारपीट, डेढ़ साल पहले भी हुई थी मारपीट की घटना

20
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मी बाई पार्क के सामने स्थित एक विवादित संपत्ति को लेकर कई वर्षो से विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर डेढ़ वर्ष पूर्व भी मारपीट की घटना हुई थी। इसी प्रकार की घटना आज फिर हो गई। जिसमे खाकी वर्दी धारियों के सामने दोनो पक्ष की महिलाओं में मारपीट हुई। संपत्ति का कब्जा किए रायकवार समाज के लोगों का कहना है कि उनका न्यायालय में विवाद चल रहा है। वही जैन परिवार इसे अपनी संपत्ति बताकर कब्जा करने का आरोप बता रहे है।जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मी बाई पार्क के सामने एक विवादित संपत्ति पड़ी है। जिसमे एक रायकवार समाज का गरीब परिवार जीवन यापन करता है। जैन परिवार इस संपत्ति को अपना बताकर कई बार पुलिस में शिकायत कर खाली करवाने का प्रयास कर चुके। लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने पर कुछ कार्यवाही नही हुई। आज यहां पर नगर निगम की टीम पहुंची। जिस पर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। रायकवार परिवार का कहना है कि मामला न्यायालय में चल रहा है। जबकि जैन परिवार का आरोप है कि यह लोग जबरन कब्जा किए है। इसी बात को लेकर खाकी के सामने दोनो पक्ष की महिलाओं में मारपीट हो गई। महिलाओं में मारपीट होते देख एक पक्ष से पुरुषो ने भी दूसरे पक्ष की महिलाओं पर मारपीट कर दी। इसका वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here