झांसी। सिविल लाइन में काफी चर्चाओं में रहने वाला साहू परिवार का सास बहु के बीच प्रॉपर्टी का विवाद अभी कुछ समय पहले थम गया था। लेकिन यह विवाद आज फिर गर्मा गया। बहु ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसकी सास अवैध रूप से निर्माण कार्य करवा रही जिसके कोई दस्तावेज नहीं है, इस निर्माण कार्य को रोका जाए। वहीं सास ने बताया कि उनके पास सारे दस्तावेज है, जिस पर बहु का आरोप है कि अगर न्यायालय के दस्तावेज आदेश है तो दिखाए कहा है। इस सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शांति व्यवस्था कायम करते हुए निर्माण कार्य रोकने से मना कर दिया है। सिविल लाइन निवासी प्रेरणा साहू ने पुलिस को आज दोपहर सूचना दी कि उनका न्यायालय में सास से प्रॉपर्टी का विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी विपक्षी निर्माण कार्य कर रहे है। इस सूचना पर डायल 112 पहुंची। जहां निर्माण कार्य करा रही प्रेरणा साहू की सास श्रीमती संध्या ने पुलिस को बताया कि उनके पास न्यायालय का आदेश है उसी आदेश पर निर्माण कार्य करवा रही। वहीं बहु प्रेरणा साहू का कहना है कि अगर न्यायालय का आदेश है तो आदेश की कॉपी दिखाए। फिलहाल डायल 112 की पीआरवी ने निर्माण कार्य रुकवाने से मना करते हुए कहा कि दोनों पक्ष अपने अपने दस्तावेज लेकर थाने पहुंचे। किसके दस्तावेज सही है किसके गलत है यह निर्णय थाने में होगा। फिलहाल आपको बता दे कि यह विवाद पहले भी काफी चर्चाओं में रहा था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





